फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Option: Which Stream to Choose in 11th? Clear Your Confusion with These Key Tips

Career Option: 11वीं में किस स्ट्रीम का करें चुनाव? दूर कर लें कंफ्यूजन; इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 31 Mar 2025 10:44 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 31 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

Career Option after 10th: क्या आप 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में कंफ्यूज हैं? कई बार स्टूडेंट्स परिवार, दोस्त या समाज के दबाव में आकर स्ट्रीम का चुनाव कर लेते हैं, लेकिन यह फैसला उनके लिए सही नहीं हो सकता। इस आर्टिकल में जानें कि आपकी रुचि, स्किल्स और भविष्य के लक्ष्य के हिसाब से कौन सी स्ट्रीम आपके लिए सबसे उपयुक्त है।

विज्ञापन
Career Option: Which Stream to Choose in 11th? Clear Your Confusion with These Key Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Career Option after 10th: दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद हर स्टूडेंट के सामने एक बड़ा सवाल होता है "अब आगे क्या करना है?" इस सवाल का सही उत्तर आपके भविष्य को तय कर सकता है, क्योंकि 11वीं में स्ट्रीम का चुनाव आपके करियर की दिशा बदल सकता है। 

विज्ञापन


कई बार स्टूडेंट्स परिवार, दोस्त या समाज के दबाव में आकर स्ट्रीम का चुनाव कर लेते हैं, लेकिन यह फैसला उनके लिए सही नहीं हो सकता। इसलिए, इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस स्ट्रीम का चुनाव करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

सही स्ट्रीम का चुनाव कैसे करें?

भारत में आमतौर पर 3 मुख्य स्ट्रीम होती हैं: साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts)। 10वीं के बाद आपको इनमें से किसी एक स्ट्रीम का चुनाव करना होता है, जो आपके भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सीबीएसई कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

अपनी स्किल्स को पहचानें 

आपकी क्षमताएं ही यह तय करेंगी कि कौन सी स्ट्रीम आपके लिए सही है। अगर आप गणित और विज्ञान में रुचि रखते हैं और तार्किक सोच में तेज हैं, तो साइंस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं अगर आपकी रुचि कला, लेखन, और रचनात्मकता में है, तो आर्ट्स आपके लिए सही रहेगा। 

भविष्य में क्या बनना है?  

यदि आप डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना रखते हैं, तो साइंस को चुनें। अगर आपकी रुचि बिजनेस, मार्केटिंग, या मैनेजमेंट में है, तो कॉमर्स एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आप सिविल सर्विसेज, पत्रकारिता, डिजाइनिंग, या कानून में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आर्ट्स आपके लिए सही चुनाव होगा।

और भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, मूल्यांकन लगभग पूरा; जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड

कंफ्यूजन को कैसे दूर करें?

यदि आपको अभी भी कंफ्यूजन हो रहा है कि कौन सी स्ट्रीम चुनें, तो आप करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट्स से मदद ले सकते हैं। वे आपकी रुचियों, स्किल्स, और भविष्य की योजना के आधार पर आपको सही दिशा दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed