{"_id":"67e91c6ce965050e390abaff","slug":"up-board-10th-12th-result-2025-awaiting-evaluation-almost-complete-check-previous-years-trends-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, मूल्यांकन लगभग पूरा; जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, मूल्यांकन लगभग पूरा; जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड
Tue, 01 Apr 2025 08:48 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:48 AM IST
सार
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों में से 98 फीसदी में जांचने का काम पूरा कर लिया गया है।
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
और भी पढ़ें:- सीबीएसई कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 68 फीसदी केंद्रों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
यूपी बोर्ड-2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। अब तक 98 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है और प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों में से 98 फीसदी में जांचने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
और भी पढ़ें:- सीबीएसई कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू कराया गया था। बोर्ड ने दो अप्रैल तक कुल तीन करोड़ एक लाख 48 हजार 236 कॉपियों को जांचे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अब तक तीन करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है।
और भी पढ़ें:- दिल्ली के निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से अभिभावकों की जेब पर बढ़ा बोझ, कार्रवाई की मांग
अब तक जांच ली गई यूपी बोर्ड की 98 फीसदी कॉपियां
दो दिनों में केवल दो फीसदी कॉपियां जांची जानी शेष हैं। मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 261 केंद्रों में से 143 केंद्रों में शनिवार को मूल्यांकन कार्य हुआ। इस दौरान कुल 5,24,416 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। शनिवार तक 178 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। सोमवार को ईद की सार्वजनिक अवकाश के कारण मूल्यांकन का कार्य स्थगित रहा।प्रैक्टिकल के लिए एक और मौका
दो अप्रैल तक शत-प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद यूपी बोर्ड सात व आठ अप्रैल को छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने जा रहा है। यह परीक्षा भी पूर्व की भांति सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे हुए अभ्यर्थियों के शामिल होने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित अंकों के आधार पर अंतिम परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।और भी पढ़ें:- दिल्ली के निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से अभिभावकों की जेब पर बढ़ा बोझ, कार्रवाई की मांग
UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड
| साल | तारीख |
| 2024 | 20 अप्रैल 2024 |
| 2023 | 25 अप्रैल 2023 |
| 2022 | 18 जून 2022 |
| 2021 | 31 जुलाई 2021 |
| 2020 | 27 जून 2020 |
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाफल तैयार करने में तकरीबन 15 दिन लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी करने का प्रयास होगा। इसके बाद परीक्षार्थियों की अंकपत्र सह प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित होने के बाद 15 दिन में अंकपत्र स्कूलों तक पहुंचा दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम समय से जारी हो जाएगा।
UP Board 10th-12th Result 2025: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
- अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X