फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   btech and mtech course change of Uptti

यूपीटीटीआई में बीटेक और एमटेक के कोर्स बदले

Tue, 25 Oct 2016 11:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
btech and mtech course change of Uptti
औद्योगिक इकाइयों से चर्चा के बाद ही कोर्स डिजाइन किए गए
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) लखनऊ से संबद्ध शहर के उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) के टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल केमिस्ट्री के 50 फीसदी कोर्स बदल गए। नए कोर्स रोजगार परक हैं। औद्योगिक इकाइयों से चर्चा के बाद ही कोर्स डिजाइन किए गए हैं। 
विज्ञापन

यूपीटीटीआई की बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग मंगलवार को लखनऊ स्थित एकेटीयू सभागार में हुई। इसमें एमटेक के दो पेपर प्रैक्टिकल बेस्ड कर दिए गए। ऐसा पहली बार हुआ। अभी एमटेक का कोर्स थ्योरी बेस्ड है। निदेशक प्रो. दिनेश बाबू शाक्यवार का कहना है कि कोर्स में बदलाव और प्रैक्टिकल बेस्ड पढ़ाई से शैक्षिक, शोध और प्रोजेक्ट की गुणवत्ता में सुधार होगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज ने बीटेक टेक्सटाइल केमिस्ट्री, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैन मेड फाइबर टेक्नोलॉजी के 25-25 फीसदी कोर्स बदले हैं। सभी कोर्स जॉब ओरिएंटेड हैं। बीटेक फर्स्ट ईयर की तरह की बीटेक सेकेेंड ईयर का कोर्स भी च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के हिसाब से अनुमोदित कर दिया गया है। अब मार्क्स की जगह स्टूडेंटों को ग्रेड दिए जाएंगे। यह बदलाव शैक्षिक सत्र 2016-17 और 2017-18 से प्रभावी होंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed