{"_id":"5e4b87b58ebc3ef25270539b","slug":"bseb-bihar-board-matric-science-paper-leak-on-social-media-know-viral-fact","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exams: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र लीक, सोशल मीडिया पर भी वायरल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Board Exams: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रश्नपत्र लीक, सोशल मीडिया पर भी वायरल
Tue, 18 Feb 2020 12:14 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बाद अब बिहार बोर्ड, उत्तर प्रदेश बोर्ड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग बोर्ड भी अपनी ओर से पूरी सख्ती व शांति के साथ परीक्षा संचालित करने की कोशिश में लगे हैं। फिर भी गड़बड़ियों की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड और पश्चिम बंगाल बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार, 18 फरवरी 2020 से शुरू हुई हैं। जबकि सोमवार, 17 फरवरी 2020 से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के पहले ही सोशल मीडिया पर विज्ञान का प्रश्नपत्र वायरल होने लगा। जल्दी ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर अलग-अलग जगहों पर आ गई। हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : नौकरी छोड़ चाय बेचने लगी ये अमेरिकी महिला, कमा लिए 250 करोड़ से ज्यादा
वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे प्रश्नपत्र और वास्तविक प्रश्नपत्र को जब परीक्षा के बाद मिलाया गया, तो दोनों अलग-अलग पाए गए।
बता दें कि इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में करीब 15.29 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। एक ओर जहां सोमवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हुई है, वहीं दूसरी ओर बिहार के सरकारी स्कूलों में कॉनट्रैक्ट पर काम करने वाले करीब 4.5 लाख शिक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। ये शिक्षक स्थायी शिक्षकों के अनुरूप समान वेतन व सेवा शर्तों की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Up board 2020: परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज जरूरी, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा
हालांकि बोर्ड व सरकार ने कहा है कि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से बोर्ड परीक्षा प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कमेंट
कमेंट X