Bihar Board 10th Result: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी हो रहा है 10वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे
Bihar Board 10th Result: जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board BESB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से दसवीं कक्षा का परिणाम आज 31 मार्च, 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिणाम और टॉपर के नाम की घोषणा करेंगे।
Bihar Board 10th Matric Result: बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परिणाम जारी किए जाने के समय की घोषणा की। ट्वीट में बिहार बोर्ड ने बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 31 मार्च, 2022 को दोपहर 1 बजे जारी करेंगे। इस अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
Bihar Board 10th Matric Result: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम
जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
इस परिणाम से जुड़ी खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
BSEB 10th Result 2022: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा दो पाली सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी की ओर से 8 मार्च, 2022 को कक्षा दसवीं की उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी। छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। दर्ज कराई गी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद परिणाम जारी किए जा रहे हैं। साल 2020-21 में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 78.17 फीसदी छात्र सफल घोषित किए गए थे।
BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब वेबसाइट की होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X