फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Today at 12PM; How was the performance last year? Check topper's marks

Bihar Board 10th Result: पिछले साल कैसा था बिहार बोर्ड 10वीं में छात्रों का प्रदर्शन? टॉपर के आए थे इतने नंबर

Sat, 29 Mar 2025 09:05 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड आज दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। पिछले वर्ष (2024) 10वीं का परिणाम 31 मार्च 2024 को जारी किया गया था। आइए जानते हैं पिछले वर्ष बिहार बोर्ड का परिणाम कैसा रहा था और टॉपर्स ने कितने अंक हासिल किए थे।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
 

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Today at 12PM; How was the performance last year? Check topper's marks
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSEB 10th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस अवसर पर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, श्री एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम कैसा था और टॉपर्स कौन रहे थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

पिछले साल 82.91 फीसदी रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले वर्ष (2024) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च 2024 को जारी किया गया था। कुल 13,79,842 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 6,80,293 छात्र और 6,99,549 छात्राएं थीं। पास प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 16,64,252 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।

पिछले कुछ सालों में 10वीं कक्षा के लिए छात्रों का पास प्रतिशत बढ़ा है। 2019 में 80.73% छात्र पास हुए थे, 2020 में 80.59%, 2021 में 78.17%, 2022 में 79.88% और 2023 में 81.04% और 2024 में 82.91% छात्रों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पास की थी।
 

वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2019 80.73%
2020 80.59%
2021 78.17%
2022 79.88%
2023 81.04%
2024 82.91%

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th Topper List 2024: ये रही पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट

पिछले वर्ष शिवांकर कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल कर प्रदेशभर में रैंक-1 हासिल की थी। पिछले वर्ष टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया था। वहीं, टॉप-5 में इस वर्ष 10 विद्यार्थियों के नाम शामिल थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट 2024 इस प्रकार है:

रैंक नाम अंक
1 शिवांकर कुमार 489
2 आदर्श कुमार 488
3 आदित्य कुमार 486
3 सुमन कुमारी 486
3 पलक कुमारी 486
3 साजिया परवीन 486

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed