BSEB 10th Result: कल आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम
BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताएं गए वेबसाइटों के माध्यम से तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है छात्रों की दिलों धड़कन बढ़ने लगी है। उम्मीद है कल तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट कई बार हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो जाता है। ऐसे में बीएसईबी द्वारा तीन आधिकारिक वेबसाइट दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होने पर छात्र रिजल्ट देखने के लिए तीनों वेबसाइटों का प्रयोग कर सकते हैं।
biharboardonline.bihar.gov.in ,secondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com इन तीनों ही वेबसाइटों पर जाकर छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल https://results.amarujala.com/ पर भी देख सकते हैं ।
इतने छात्र फर्स्ट डिविजन से हुए पास
पिछले साल 2023 में 4 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए थें, जिनकी संख्या 4,74,615 थी, वहीं सेकेंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या 2,99,518 और पास डिविजन के छात्रों की संख्या 19,447 थी। साल 2022 में भी बीएसईबी 10वीं के नतीजे मार्च में जारी किए गए थे।
Bihar board 10th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in ,secondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X