{"_id":"67e7c5375bc08ca4a10f46c8","slug":"bseb-10th-result-didn-t-pass-in-one-or-two-subjects-clear-exams-again-with-the-compartmental-test-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result: एक या दो विषयों में हो गए हैं फेल..? कंपार्टमेंटल परीक्षा से दोबारा पास होने का मिलेगा मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 10th Result: एक या दो विषयों में हो गए हैं फेल..? कंपार्टमेंटल परीक्षा से दोबारा पास होने का मिलेगा मौका
Sat, 29 Mar 2025 03:32 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:32 PM IST
सार
BSEB 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम आए हैं और वह फेल हो गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
BSEB 10th Compartmental Exam 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
BSEB 10 Result 2025 Out: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में अंक कम आए हैं और वे फेल हो गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन करती है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। जिन छात्रों ने अभी तक अपने परिणाम नहीं देखें हैं वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में पास होने के बाद छात्रों को सामान्य पास प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वे अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
स्क्रूटनी के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में शामिल ऐसे छात्र जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (उत्तरपुस्तिका पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसकी कॉपी की जांच में कोई गलती हुई है या उसे अपेक्षित अंक नहीं मिले हैं, तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। स्क्रूटनी के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच होगी और यदि मूल्यांकन में कोई गलती पाई जाती है, तो अंकों में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए कौन पात्र है?
जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) हो गए हैं, वे बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होकर दोबारा पास होने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। कंपार्टमेंटल परीक्षा पास करने वाले छात्रों को भी बोर्ड द्वारा पास सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में पास होने के बाद छात्रों को सामान्य पास प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वे अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश ले सकेंगे।
Trending Videos
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब "Scrutiny Application" या "Compartmental Exam Application" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी भरकर फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र की पुष्टि करें और अंत में उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X