Bihar Board 10th Result: पिछले साल कैसा रहा बिहार बोर्ड में छात्रों का प्रदर्शन, टॉपर के आए थे इतने नंबर
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा करेंगे। पिछले साल बिहार को 10वीं से 90 टॉपर्स मिले। यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट। इस साल सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2023
बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च, 2023 को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। साल 2023 में बिहार मैट्रिक परीक्षा का पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा था। पिछले साल 10वीं कक्षा से कुल 90 टॉपर्स निकले। रुमान अफरफ ने 489 अंकों के साथ स्टेट टॉप किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर नम्रता कुमारी रहीं उनके 486 अंक थे। इसके बाद ज्ञानी अनुपमा ने भी 486 अंक हासिल किए, लिस्ट में अगला नाम संजू कुमारी ने दर्ज कराया। उन्होंने 484 अंक हासिल किए थे।
- मोहम्मद रुम्मन अशरफ- 489 (97.8%)
- नम्रता कुमारी- 486 (97.2%)
- ज्ञानी अनुपमा- 486 (97.2%)
- संजू कुमारी- 484 (96.8%)
- भावना कुमारी- 484 (96.8%)
- जयनंदन कुमार पंडित- 484 (96.8%)
सिमुलतला आवासीय विद्यालय से मिले कितने टॉपर्स?
इस वर्ष बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2023-24 के टॉपर्स का वेरीफिकेशन तीन दिन पहले कर लिया था, जिसमें 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई से आए थे। हालांकि, चौकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। मैट्रिक में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी टॉपर्स वेरीफिकेशन में आए, इसलिए मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है। ऐसे में आइए जानते हैं पिछले वर्षों में सिमुलतला विद्यालयों से बिहार बोर्ड 10वीं में कितने टॉपर्स निकले।
वर्ष मेधा सूची
2023 90 में दस टॉपर
2022 47 में पांच टॉपर
2021 81 में 13 टॉपर
2020 41 में तीन टॉपर
2019 18 में 16 टॉपर
2018 24 में 17 टॉपर
2017 22 में 12 टॉपर
2016 42 में 42 टॉपर
2015 31 में 30 टॉपर
Bihar Board 10th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने में बस 1 घंटा बाकी है। बीएसईबी अध्यक्ष 1.30 बजे प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अपने प्राप्तांको से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए जांच का अनुरोध भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X