फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक; 82.9 फीसदी छात्र पास

Sun, 31 Mar 2024 03:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 03:20 PM IST
खास बातें

BSEB 10th Result 2024 Out, Bihar Board Sarkari Result Live: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां क्लिक कर अभी चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2024 Live Bseb Matric Result Out Bihar 10th Toppers at biharboardonline.bihar.gov.in
Bihar Board 10th Result - फोटो : Amar ujala

लाइव अपडेट

02:34 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result: 10वीं में उत्तीर्ण छात्र

उत्तीर्ण छात्रों की संख्या निम्न प्रकार है:
इस वर्ष कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से कुल उत्तीर्ण छात्र 6,80,293 हैं और कुल उत्तीर्ण छात्राएं 6,99,549 हैं।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 2,52,846
छात्राएं- 1,99,456
कुल- 4,52,302

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र-  2,52,121
छात्राएं- 2,27,844
कुल- 5,24,965

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 1,66,093 
छात्राएं- 2,14,639
कुल-  3,80,732
02:27 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: 82.91% रहा रिजल्ट

पिछले 5 वर्षों की तुलना में इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का शानदार प्रदर्शन रहा। इस साल कुल 82.91 प्रतिशत छात्र पास हुए। परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।
विज्ञापन
01:49 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: ये रही टॉपर लिस्ट

आज जारी टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रथम 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 06 से 10 में 41 विद्यार्थी हैं। जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवंकर कुमार (रोल कोड- 11001, रौल नं०- 2400123) ने कुल 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहा ंदेखें टॉपर्स की लिस्ट - 

 
01:40 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

Bihar Board 10th Result Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बीएसईबी अध्यक्ष ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
01:01 PM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 Live: 1.30 बजे जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट 2024

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी रह गई हैं। 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी और बीएसईबी अध्यक्ष मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा करेंगे। हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बना कर रखें।
12:37 PM, 31-Mar-2024

Sarkari Result 10th Bihar Board: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ मिनटों में होगा जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा में अब सिर्फ एक घंटा बाकी है। साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है छात्रों की धड़कने तेज हो रही हैं। बीएसईबी अध्यक्ष 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board Result 10th 2024: सिमुलतला ने बिहार बोर्ड 10वीं में दिए

वर्ष  मेधा सूची
2023  90 में दस टॉपर
2022  47 में पांच टॉपर
2021  81 में 13 टॉपर
2020  41 में तीन टॉपर
2019  18 में 16 टॉपर
2018  24 में 17 टॉपर
2017  22 में 12 टॉपर
2016  42 में 42 टॉपर
2015  31 में 30 टॉपर
11:48 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024 live updates: ये थे पिछल साल बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

  • मोहम्मद रुम्मन अशरफ- 489 (97.8%)
  • नम्रता कुमारी- 486 (97.2%)
  • ज्ञानी अनुपमा- 486 (97.2%)
  • संजू कुमारी- 484 (96.8%)
  • भावना कुमारी- 484 (96.8%)
  • जयनंदन कुमार पंडित- 484 (96.8%)
11:20 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने प्राप्तांको से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए जांच का अनुरोध भी कर सकते हैं।
10:32 AM, 31-Mar-2024

Bihar Board 10th Result 2024: रिजल्ट चेक करते समय जरूर देखें ये विवरण

छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में नीचे दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए:
  • रोल कोड
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का नाम
  • विषय
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed