फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC TRE 2023 final answer key released at bpsc.bih.nic.in, check result updates here

BPSC TRE 2023: आज आ सकता है बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की भी हुई जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 16 Oct 2023 08:51 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 08:51 AM IST
सार

BPSC TRE Final Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इसके बाद आयोग अब नीचे बताए समय पर बीपीएससी टीआरई परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

विज्ञापन
BPSC TRE 2023 final answer key released at bpsc.bih.nic.in, check result updates here
bpsc tre result 2023

विस्तार

BPSC TRE Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 2023) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। आगे जानिए कि बिहार टीआरई 2023 का परिणाम कब जारी होगा।

विज्ञापन

BPSC TRE 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

उम्मीदवार की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC TRE 2023: पासिंग मार्क्स

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि 
  • एससी और एसटी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 34% अंक प्राप्त करने होंगे। 
  • महिलाओं और विकलांग (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

BPSC TRE 2023: वैकेंसी

बीपीएससी ने 24, 25 और 26 अगस्त को टीआरई लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यह भर्ती परीक्षा कक्षा 1 से 12वीं तक के 1,70,461 शिक्षण पदों को भरने के लिए कराई गई थी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न थे। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम अक्तूबर के मध्य तक आने की संभावना है। 

BPSC TRE Result 2023: रिजल्ट

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजों की घोषणा 15 या 16 अक्तूबर 2023 को किए जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में संभव है कि बीपीएससी आज टीआरई परीक्षा का परिणाम जारी कर दे। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवार बीपीएससी और अमर उजाला की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed