फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exams 2021: Maharashtra Education Board decided to conduct 10th and 12th exam Offline

Board Exams 2021: महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में लिया बड़ा निर्णय

Thu, 25 Feb 2021 12:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 25 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Board Exams 2021: Maharashtra Education Board decided to conduct 10th and 12th exam Offline
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को यह स्पष्ट कर दिया है कि एसएससी (दसवीं कक्षा) और एचएससी (बारहवीं कक्षा) की परीक्षाएं केवल ऑफलाइन माध्यम से ही संपन्न कराई जाएंगी। इस वर्ष करीब 35 लाख छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है। इसलिए हमने सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया है, यह बात राज्य बोर्ड के चेयरमैन दिनकर पाटिल ने बुधवार को कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, राज्य में इन परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाए जाने की मांग लगातार की जा रही है। वहीं कई लोग इन दोनों इम्तिहानों को ऑनलाइन मोड से कराने की भी मांग कर रहे हैं, परंतु अब जब इम्तिहानों में सिर्फ दो महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में परीक्षाओं की तारीखों को और आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। हमने परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है और यह तय तिथियों पर ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ‘परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाएगा’ इस मुद्दे पर अपना समय बर्बाद न करें। अपना ध्यान सिर्फ परीक्षा की तैयारी में केंद्रित करें। भविष्य में यदि कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में बढ़ते है, तब के हालातों की समीक्षा कर हम उचित निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2021 : दसवीं बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत, पाठ्यक्रम में 30% की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें हाल ही में राज्य शिक्षा बोर्ड ने उपरोक्त दोनों एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित किया था। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से 20 मई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी, वहीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 23 अप्रेल से 21 मई 2021 के बीच आयोजित होंगी।
 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए हजारों नौकरियां, सैलरी एक लाख से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed