02:32 PM, 25-Feb-2021
इस विश्वविद्यालय में 1145 पदों पर हो रही है भर्तियां, अभी करें आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए द्वारा 50 से अधिक गैर - शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की भर्ती की जाएगी। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए डीयू भर्ती 2021 के लिए एनटीए या डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:20 PM, 25-Feb-2021
इन 5 पावर कंपनियों में 2370 पदों पर भर्ती, सैलरी 56100 तक
राजस्थान की पावर कंपनियों ने 2370 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की जूनियर असिस्टेंट के पद पर की जाएगी। इसके लिए स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:26 PM, 25-Feb-2021
सुप्रीम कोर्ट को जूनियर ट्रांसलेटर की जरूरत, सैलरी 40 हजार से अधिक
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 फरवरी, 2021 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये प्रति माह बतौर वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
11:30 AM, 25-Feb-2021
इस विभाग में दिया जा रहा है एक लाख रुपये से भी अधिक का वेतन
नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एनटीपीसी की वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 1,20,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:32 AM, 25-Feb-2021
कांस्टेबल के 7298 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका
हरियाण कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के 7298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 11 जनवरी, 2021 से शुरू हुई इस प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 25 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
09:25 AM, 25-Feb-2021
भारतीय डाक में बपंर नौकरियां, 10वीं के लिए सुनहरा अवसर
भारतीय डाक दसवीं पास आवेदकों को बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का मौका दे रहा है। दरअसल, भारतीय डाक के दिल्ली सर्कल के लिए बंपर नौकरियां निकली हैं। चयन प्रक्रिया के आधार पर अभ्यर्थियों की भर्ती ग्रामीण डाक सेवक के पद पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 26 फरवरी यानी कल तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए देरी न करें और
इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर नौकरी से संबंधित सारी जानकारी पढ़ें।
08:21 AM, 25-Feb-2021
इस विभाग में मल्टी टास्किंग के पदों पर 8वीं पास कर सकते हैं आवेदन
जाॅइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड ने डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपाॅवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार मल्टी टास्किंग के 2500 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से आठवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं।
08:00 AM, 25-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर के लिए हजारों नौकरियां, सैलरी एक लाख तक
भारतीय सेना अगले महीने हरियाणा में बपंर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय सेना द्वारा 18 मार्च से 25 मार्च तक हरियाणा में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए 2 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन सिपाही डी फार्मा के पद पर किया जाएगा। अभ्यर्थी नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए
इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं।