बोर्ड परीक्षाएं 2021: ये हैं वो 5 राज्य जहां अभी तक स्थगित नहीं हुई हैं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में वैश्विक कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर विकट होती जा रही है। कई राज्यों ने वायरस के खतरे को रोकने के लिए आंशिक लॉकडाउन लगाया है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया गया है। वहीं, परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित नहीं हुई हैं। इन राज्यों में गोवा, आंध्र प्रदेश और केरल आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसे राज्यों के बारे में जहां अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित नहीं हुई हैं..
इसे भी पढ़ें-10वीं बोर्ड परीक्षा: इन 9 राज्यों ने लिया दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला
झारखंड
झारखंड अकादमिक काउंसिल ने दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि दसवीं और बारहवीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाओं को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 4 मई से लेकर 21 मई तक होनी है।
इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: कोविड-19 के कारण स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद
गोवा
गोवा बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सूबे के सीएम का कहना है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-कोविड-19: अब इस यूनिवर्सिटी ने भी स्थगित की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया है। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 जून से लेकर 16 जून तक होनी है और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मई से लेकर 23 मई तक होंगी।
तमिलनाडु
तमिलनाडु ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है। हालांकि अभी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं की गई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा 5 मई से लेकर 31 मई तक होगी।
केरल
केरल में भी अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित नहीं हुई है।
कमेंट
कमेंट X