फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pondicherry University postpones practical and theory exams amid surge in COVID-19

कोविड-19: अब इस यूनिवर्सिटी ने भी स्थगित की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं

Sat, 17 Apr 2021 10:19 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 17 Apr 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Pondicherry University postpones practical and theory exams amid surge in COVID-19
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हो गए हैं और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना की वजह से बोर्ड के साथ ही यूनिवर्सिटी परीक्षाएं भी स्थगित हुई हैं। अब पुडुचेरी यूनिवर्सिटी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 19 अप्रैल से होने वाली सभी व्यावहारिक और सिद्धांत परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डी लजार का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में महामारी की स्थिति के कारण परीक्षाएं टाल दी गई हैं।  उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखों के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। आपको बता दें कि कई सूबों में कोरोना की वजह से बोर्ड और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। यूपी में भी बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। बात अगर पुडुचेरी की करें तो यहां शुक्रवार तक 531 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण के कुल मामले इस केंद्र शासित प्रदेश में 46,393 पहुंच गए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी परीक्षाओं को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed