फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura shuts schools colleges as COVID cases surge

त्रिपुरा: कोविड-19 के कारण स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद

Sat, 17 Apr 2021 02:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 17 Apr 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Tripura shuts schools colleges as COVID cases surge
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

त्रिपुरा सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की शारीरिक उपस्थिति को निलंबित करने की घोषणा की है। यह आदेश 17 अप्रैल से लागू हो गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सूबे की सरकार ने सभी स्कूलों में छात्रों की फिजिकल कक्षाओं एवं उपस्थिति को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि इससे हफ्तेभर पहले सूबे में पहली और दूसरी क्लास की कक्षाओं के लिए क्लासरूम टीचिंग को निलंबित किया गया था। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए कई राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया और कक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन: 11वीं रिजल्ट 2020 जारी, ये रहा लिंक
विज्ञापन



त्रिपुरा में पिछले साल मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद थे जो कि 8 दिसंबर के बाद विभिन्न चरणों में धीरे-धीरे खुले थे। अब सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कोरोना के हालिया उछाल और छात्रों एवं अभिभावकों के अनुरोधों को देखते हुए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। स्कूलों की माध्यमिक परीक्षा 19 मई और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 18 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोविड-19: अब इस यूनिवर्सिटी ने भी स्थगित की प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं


उन्होंने कहा कि हम अभी यह नहीं कह रहे हैं कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाएगा। यह उस वक्त की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा को रद्द कर दिया है और उच्च माध्यमिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 
 

Tripura shuts schools colleges as COVID cases surge
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed