Board Exam Results 2025: मार्च में बिहार और अप्रैल में यूपी-एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे; जानें संभावित तारीख
BSEB, MP And UP Board Result 2025: देशभर में लाखों छात्र अपनी बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं और अब सभी को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विद्यार्थी जल्द ही बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे देख सकेंगे, जिनकी घोषणा जल्द होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB, UP Board Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं अब अपने अंतिम चरण में हैं और सभी को बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के छात्र जल्द ही अपने बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे देख सकेंगे, क्योंकि देशभर में बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों की तैयारी जोरों पर है। बिहार, यूपी व एमपी में कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2.96 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1.35 लाख शिक्षक कर रहे हैं। एमपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही कॉपी चेकिंग शुरू कर दी थी और अब तक करीब 10% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वहीं, बिहार बोर्ड में भी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से चल रही है, ताकि समय पर नतीजे घोषित किए जा सकें।
Bihar Board Result 2025: मार्च में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल अन्य बोर्डों से पहले अपने परीक्षा परिणाम जारी करता है। इस साल भी बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें और कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार
UP Board Result 2025: इस महीने जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें और कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं की परीक्षाएं संपन्न, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन; जानें अपडेट
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने पर परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले देख सकेंगे। कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। इसी प्रकार कक्षा 12वीं का रिजल्ट डायरेक्ट देखन के लिए यहां क्लिक करें।
mpbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X