फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2025: 10th-12th exams concluded, evaluation will begin after Holi; know update

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं की परीक्षाएं संपन्न, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन; जानें अपडेट

Thu, 13 Mar 2025 06:13 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 13 Mar 2025 06:13 AM IST
सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड  की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं अब संपन्न हो चुकी हैं। बोर्ड होली के बाद 19 मार्च से  प्रदेश के 261 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू करेगा। 

विज्ञापन
UP Board Result 2025: 10th-12th exams concluded, evaluation will begin after Holi; know update
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा समाप्ति के बाद अब मूल्यांकन की प्रक्रिया की शुरुआत होनी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षाओं का मूल्यांकन होली के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर किया जाएगा।

विज्ञापन

मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी

मूल्यांकन प्रक्रिया स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी, जिनकी निगरानी के तहत यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके अलावा, हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। इस तरह की सामग्री मूल्यांकन कक्ष में लाने पर सख्ती से रोक होगी। सभी उपकरणों को केंद्र के मुख्य गेट पर जमा करने की व्यवस्था होगी।

54 लाख+ छात्र-छात्राएं पंजीकृत

इस वर्ष कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, जिनमें से 27,32,216 छात्र हाई स्कूल और 27,05,017 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2025: परिणाम की तारीख का अनुमान

यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव से यह कहा जा सकता है कि यूपी बोर्ड परिणाम अप्रैल-मई तक जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में कब आए थे परिणाम?

साल 10वीं के रिजल्ट की तारीख 12वीं के रिजल्ट की तारीख
2024 20 अप्रैल 20 अप्रैल
2023 25 अप्रैल 25 अप्रैल
2022 18 जून 18 जून
2021 31 जुलाई 31 जुलाई
2020 27 जून 27 जून

पिछले पांच वर्षों के टॉपर्स

साल 10वीं के टॉपर्स 12वीं के टॉपर्स
2024 प्राची निगम (98.50%) शुभम वर्मा (97.80%)
2023 प्रिंयांशी सोनी (98.33%) शुभ छपरा (97.80%)
2022 प्रिंस पटेल (97.67%) दिव्यांशी (95.40%)
2021 कोई नहीं कोई नहीं 
2020 रिया जैन (96.67%) अनुराग मलिक (97%)

नोट:- 2021 में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। बोर्ड ने एक विशेष फार्मूले के आधार पर परिणाम तैयार किया और घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed