एआईबीई: आज से करें 22वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के आवेदन में सुधार, लेकिन ये विवरण नहीं कर पाएंगे संशोधित
बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज 29 अक्तूबर 2026 से एआईबीई-22 के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दे रही है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर थी। परीक्षा 14 नवंबर को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 30 अक्तूबर को जारी होना निर्धारित है।
विस्तार
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज, 29 अक्तूबर से आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो खोलने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने आवेदन में अनुमत जानकारी को एडिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुधार की अवधि के दौरान जरूरी बदलाव कर लें।
फीस जमा करने वाले उम्मीदवार ही कर सकेंगे सुधार
एआईबीई 22 के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 थी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करना जरूरी था। सुधार की सुविधा उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्होंने तय समयसीमा के अंदर आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
किन जानकारियों में नहीं कर सकेंगे बदलाव?
एआईबीई 22 की करेक्शन विंडो के दौरान कुछ जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इनमें शामिल हैं:
- जाति श्रेणी (Caste Category)
- परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
अन्य जानकारियों में बदलाव की अनुमति करेक्शन सुविधा के नियमों के अनुसार होगी। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को दोबारा जांच लेना चाहिए।
एआईबीई 22 आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड अकाउंट की मदद से लॉगिन करें।
- एआईबीई 22 आवेदन फॉर्म खोलें।
- भरी गई जानकारी की जांच करें और अनुमत विवरणों में बदलाव करें।
- सभी बदलावों को ध्यान से चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- संशोधित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
14 नवंबर को होगी एआईबीई 22 परीक्षा
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यक्रम के अनुसार, एआईबीई 22 परीक्षा 14 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 30 अक्तूबर को जारी होने निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
100 अंकों की होगी परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग नहीं
एआईबीई 22 में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सिलेबस 19 विषयों पर आधारित है। इसके जरिए कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के सामान्य कानूनी ज्ञान का आकलन किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X