फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar student of lnmu university darbhanga gets 151 out of 100 marks in Political Science exam

बिहार में बहार है: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 Aug 2022 11:11 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के ही एक अन्य छात्र को बीकॉम पार्ट -2 परीक्षा में अकाउंटिंग और फाइनेंस पेपर -4 में शून्य अंक मिले थे। हालांकि, इसके बावजूद उसे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar student of lnmu university darbhanga gets 151 out of 100 marks in Political Science exam
Lalit Narayan Mithila University - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के एक छात्र को परीक्षा में 100 में से 151 अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रम में है। उसे पाठ्यक्रम के भाग-2 में राजनीति विज्ञान के पेपर -4 में यह अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र को मिले अजब-गजब अंक अब चर्चा का विषय बन गए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  NIOS Registrations 2022: एनआईओएस दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

विज्ञापन

छात्र ने दी प्रतिक्रिया
100 में से 151 अंक प्राप्त करने वाले छात्र की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। छात्र ने बताया कि वह परिणाम देखकर वास्तव में हैरान था। हालांकि, यह एक अनंतिम (Provisional) अंकतालिका थी लेकिन अधिकारियों को परिणाम जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी।

अन्य छात्र के साथ भी हुई घटना
विश्वविद्यालय के ही एक अन्य छात्र को बीकॉम पार्ट -2 परीक्षा में अकाउंटिंग और फाइनेंस पेपर -4 में शून्य अंक मिले थे। हालांकि, इसके बावजूद उसे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग की त्रुटि थी। छात्रों को एक संशोधित मार्कशीट जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें-  CAT 2022: कैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने मामले पर क्या कहा?
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने बताया कि दोनों छात्रों की मार्कशीट में टाइपिंग की त्रुटियां थीं। त्रुटियों को ठीक करने के बाद, दो छात्रों को नई मार्कशीट जारी की गई है। यह केवल टाइपिंग की त्रुटि और कुछ भी नहीं। 

यह भी पढ़ें-  NEET UG Answer Key: कब जारी होगी नीट यूजी की आंसर की, कैसे चेक कर सकेंगे? यहां पढ़ें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed