फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet Answer Key 2022 Out Soon at neet.nta.nic.in Know How to Check NEET UG Answer Key

NEET UG Answer Key: कब जारी होगी नीट यूजी की आंसर की, कैसे चेक कर सकेंगे? यहां पढ़ें

Sat, 30 Jul 2022 06:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

NEET UG Answer Key: 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसके लिए देश और विदेश में 500 से अधिक केंद्रों की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Neet Answer Key 2022 Out Soon at neet.nta.nic.in Know How to Check NEET UG Answer Key
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक यानि कि NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को सफलतापूर्वक करा लिया था। अब परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से उत्तर कुंजी/ NEET UG Answer Key का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आंसर की को ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल NEET UG 2022 में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

NEET UG Answer Key: 18 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा को आयोजित कराने के लिए देश और विदेश में 500 से अधिक केंद्रों की व्यवस्था की गई थी। ये सभी छात्र उत्तर कुंजी और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में सफल छात्रों को देशभर के मेडिकल संस्थानों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगी आंसर की?
नीट यूजी आसर की को जारी करने के लिए एनटीए ने अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नीट आंसर की को एक से दो दिनों के भीतर ही जारी किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
जो भी छात्र नीट यूजी परीक्षा, 2022 में शामिल हुए थे, उन्हें एनटीए की ओर से जारी की जाने वाली उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर NEET UG 2022 के परिणाम भी आधारित होंगे। 

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed