फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2025 Admit Card Released, Check Dates & Instructions

Bihar DElEd 2025: दो चरणों में होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, BSEB ने जारी की गाइडलाइंस, परीक्षार्थी जरूर पढ़ें

Fri, 22 Aug 2025 08:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2025: बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 26 अगस्त से 27 सितंबर तक दो चरणों में होगी। उम्मीदवारों को समय पर रिपोर्टिंग करनी होगी और एडमिट कार्ड व पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। बीएसईबी ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2025 Admit Card Released, Check Dates & Instructions
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB Bihar DElEd 2025 Exam Guidelines: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और परीक्षाओं की तारीख भी तय कर दी गई है। उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

BSEB Bihar DElEd 2025 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होगी:-

  • पहला चरण: 26 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक
  • दूसरा चरण: 14 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक


परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 20 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar DElEd Exam Timing: परीक्षा केंद्र और समय

उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय का खास ध्यान रखना होगा। पहली पाली के लिए सुबह 8:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। गेट समय पर बंद कर दिए जाएंगे और देर से आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Bihar DElEd Exam Day Guidelines: एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
  • एडमिट कार्ड पर लगी फोटो स्पष्ट होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट आदि) लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, व्हाइटनर, पेन ड्राइव, इरेज़र, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

Bihar DElEd Helpline: शिकायत और हेल्पलाइन

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो उम्मीदवार bsebhelpdesk@yahoo.com पर मेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 7353009947 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और सख्ती सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed