Bihar Board Toppers Award: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को मिलेंगे लाखों के अवॉर्ड, खुशखबर लेकर आया परिणाम
Bihar Board Toppers Award: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। छात्र अपने-अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Inter Result Out Check Awards for BSEB Toppers : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। छात्र अपने-अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकत हैं। इस बीच परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है उनके लिए एक और खुशखबरी की बात सामने आई है। बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर बनने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी करेगा। पुरस्कारों में लैपटॉप, नकद धनराशि और भी बहुत कुछ प्रदान किया जाएगा।
BSEB Toppers Award: 83.07 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल
बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। जबकि बीते साल 2021-22 में 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी। अविवाहित छात्राओं को 25 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि अलग से दी जाएगी। टॉपर्स के लिए मेंटरिंग व्यवस्था शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें : BSEB Bihar 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, रिजल्ट लाइव अपडेट
BSEB Toppers Award: क्या मिलेगा पुरस्कार में?
-
रैंक 1 - एक-एक लैपटॉप, एक लाख नकद पुरस्कार और किंडल ई-बुक रीडर। -
रैंक 2 - एक-एक लैपटॉप, 75 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर। -
रैंक 3 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर। -
रैंक 4 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर। -
रैंक 5 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार। -
रैंक 6 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार।
कमेंट
कमेंट X