Bihar Board Matric Result 2024: जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
BSEB Class 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है इस बार कितने नंबर वाले पास होंगे। परीक्षा से जुड़ी पूरी खबर नीचे पढे़ं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Class 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड कक्षा10वीं का रिजल्ट कल 31 मार्च को जारी किया जा सकता है। 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर का रिजल्ट जारी करने से साथ ही उन्होंने बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी एलान किया। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कुल 500 अंको का होता है, जिसमें से पास होने के लिए छात्रों को 150 अंकों यानी 30 प्रतिशत लाना होता है। बिहार बोर्ड ने सभी विषय में पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए हैं। इससे कम अंक लाने वाले छात्र फेल माने जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का हर पेपर 100 नंबर का होता है।
बेशक तारीख को लेकर इन दिनों असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, पूरी संभावना है कि परिणाम इस महीने ही जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर का इंस्तेमाल करना होगा। पिछले साल कुल 87.21 प्रतिशत छात्र पास हुए।
BSEB Class 10th Result 2024: रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्टूडेंट अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट करें।
इसके बाद कक्षा 10वीं रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका अक प्रिंटआउट ले लें।
रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कमेंट
कमेंट X