फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 10th Result 2024 Out Know How to Deal After Low Scores Result

BSEB 10th Result 2024: 10वीं बोर्ड में कम रह जाएं नंबर तो घबराएं नहीं, सुधार के लिए मिलने हैं ये अवसर

Sun, 31 Mar 2024 01:00 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 31 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद अगर आपके कम अंक आएं हैं तो घबराएं नहीं सुधार के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Bihar Board Class 10th Result 2024 Out Know How to Deal After Low Scores Result
BSEB 12th Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद अच्छे अंक प्राप्त किए छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर होगी तो वहीं कम अंक प्राप्त किए छात्रों के चेहरे मुरझाएं हुए होंगे ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कम अंक आपका भविष्य तय नहीं करता

विज्ञापन


ऐसा देखा गया है कि कई बार छात्रों के कम नंबर आने पर या फेल हो जाने पर समाज और माता-पिता द्वारा छात्रों पर दबाव डाला जाता है, जिसके कारण छात्र कई बार गलत कदम भी उठा लेते है ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि कम अंक आपका भविष्य तय नहीं करता। अगर आप मुख्य परीक्षा में कम अंक प्राप्त करते हैं या एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तब भी आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं और साथ ही अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन

स्क्रूटनी के लिए करें आवेदन
जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे बिहार 10वीं स्क्रूटनी 2024 अंकों की पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
जो छात्र बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए और अपने नंबर बढ़वाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन

परिणाम में नहीं दर्ज होगा कंपार्टमेंट या स्क्रूटिनी
कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों या स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की फाइनल मार्कशीट में इसकी एंट्री दर्ज नहीं की जाएगी। छात्रों को केवल प्राप्त अंक और पास या फेल का ही मार्कशीट में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed