{"_id":"60cdc0468ebc3e3356422654","slug":"bihar-board-bseb-class-10-12-compartmental-result-2021-today-direct-link-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2021: 2 लाख से ज्यादा फेल छात्र होंगे पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2021: 2 लाख से ज्यादा फेल छात्र होंगे पास
Sat, 19 Jun 2021 03:42 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 19 Jun 2021 03:42 PM IST
सार
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 19 जून यानी कि आज दसवीं और बारहवीं कक्षा का कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB) 19 जून यानी कि आज दसवीं और बारहवीं कक्षा का कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, 10वीं और 12वीं का कंपार्टमेंट परिणाम शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोविड -19 महामारी के कारण इस वर्ष कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। बोर्ड के बयान में उल्लेख किया गया है कि पहले आयोजित बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले सभी छात्रों को अनुग्रह अंकों के साथ पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 19 अगस्त से शुरू होंगी सीईटी परीक्षाएं, इन कोर्सेस में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषयों में फेल हुए विद्यार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क्स देकर उत्तीर्ण करने पर सहमति जताई है। इस फैसले का लाभ 2 लाख 16 हजार 63 विद्यार्थियों को मिलेगा। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का कहना है कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। मौजूदा स्थिति में एक या दो विषय में फेल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जाएगा।
ऐसे देख सकेंगे 10वीं व 12वीं का कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2021
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
-यहां आपको होम पेज पर ही कंपार्टमेंटल रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: जेईई मेन पर फैसला जल्द, इस दिन आयोजित हो सकती है नीट यूजी की परीक्षा
इस साल इंटर की परीक्षा में 13 लाख 40 हजार 267 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 10 लाख 48 हजार 846 परीक्षार्थी उत्तीर्ण किए गए थे। ग्रेस मार्क्स देने के बाद 94 हजार 747 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। अब इंटर में कुल सफल परीक्षार्थियों की संख्या 11लाख 46 हजार 320 हो गई है। मैट्रिक में 16 लाख 54 हजार 171 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 93 हजार 54 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। ग्रेस देने के बाद 1 लाख 21 हजार 316 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X