{"_id":"60548639c4285671ca333412","slug":"bihar-board-12th-results-2021-awaited-as-evaluation-process-ends-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा बारहवीं का रिजल्ट? मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने का इंतजार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा बारहवीं का रिजल्ट? मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bihar Board 12th Results 2021: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की बारहवीं परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया आज यानी 19 मार्च को पूरी हो रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद अब बारहवीं के छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा पहले 15 मार्च रखी गई थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 17 मार्च कर दिया गया था। लेकिन 17 मार्च तक भी कुछ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो सका था जिसके बाद मूल्यांकन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया था।
2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
ऐसा माना जा रहा है कि बारहवीं की कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद अब बोर्ड जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर सकता है। बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन जैसा कि पिछले सालों में देखा गया है कि कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया के करीब दस दिन के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी कर देता है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया के खत्म होने के दस दिन के भीतर बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट जारी कर देगा।
3 of 3
बिहार बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, biharboard.ac.in, biharboard.online व biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। गौरतलब है कि बिहार बोर्ड एकमात्र ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराया है। बोर्ड ने 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच बारहवीं परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस साल करीब 13.5 लाख छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें से 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X