फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result 2025: BSEB Announced Results Today, 33% Marks Required to Pass

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर में फेल होने वाले छात्रों के पास क्या विकल्प? यहां जानें

Tue, 25 Mar 2025 03:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

Bihar Board 12th Result 2025 Passing Marks: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025: BSEB Announced Results Today, 33% Marks Required to Pass
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 12.8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 11.7 लाख परीक्षार्थी सफल हुए है। बिहार बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र इससे कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे अनुत्तीर्ण (फेल) माना जाएगा। ऐसे छात्रों के पास आगे क्या विकल्प होंगे, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कम नंबर आने पर ये हैं विकल्प

यदि किसी छात्र के अंक अपेक्षा से कम आए हैं या वह एक-दो विषयों में फेल हो गया है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके पास दो विकल्प मौजूद होते हैं – स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच) और कंपार्टमेंटल परीक्षा।

BSEB 12th Scrutiny 2025: स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनः जांच)

यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों की गणना गलत हुई है और उसे अधिक अंक मिलने चाहिए थे, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है, और यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन गलत हुआ हो, तो उसमें सुधार किया जाता है। 

विज्ञापन

Bihar Board 12th Compartmental Exam 2025: कंपार्टमेंटल परीक्षा

यदि कोई विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उसी वर्ष पास हो सकता है। यह परीक्षा छात्रों को अपना साल बचाने का अवसर प्रदान करती है और उन्हें बोर्ड परीक्षा फिर से देने की जरूरत नहीं पड़ती।

नोट करें तारीख

यदि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह एक अप्रैल से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें।
 

Bihar Board 12th Passing Marks: 33% अंक लाना जरूरी

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि इससे कम अंक आते हैं, तो छात्र को अनुत्तीर्ण माना जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा के नतीजों और स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed