फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2025: Bihar Board 12th Exam Results Out Today, Check Last Year Performance here

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम आज, जानिए पिछले साल कैसा था रिजल्ट

Tue, 25 Mar 2025 08:14 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 25 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

Bihar Board 12th Result 2025: बीएसईबी 12वीं (इंटर) का परिणाम आज यानी मंगलवार, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
 

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2025: Bihar Board 12th Exam Results Out Today, Check Last Year Performance here
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस साल की इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तारीख तय कर दी है। बीएसईबी 12वीं (इंटर) का परिणाम आज यानी मंगलवार, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन गया है। इस बार मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हो गए थे।
विज्ञापन


यदि आप अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं, तो परिणाम की घोषणा होने पर आपको सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जिससे आप सबसे जल्द अपना रिजल्ट देख सकें। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम पेज पर डायरेक्ट पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिए यहां पंजीकरण करें।

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

पिछले साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में कुल 87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें 5,24,939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, वहीं  5,04,897 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 96,595 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे। तीनों संकाय को मिलाकर 6,22,217 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 5,52,783 छात्राएं उत्तीर्ण हुई, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 88.84% रहा। जबकि तीनों संकाय को मिलाकर कुल 6,69,467 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें 5,73,656 छात्र सफल हुए, जो कुल का 85.69% रहा। 

ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट 2024 (Bihar Board 12th Toppers List 2024)

विज्ञान संकाय
  1. मृत्युंजय कुमार-  481, 96.20%
  2. सिमरन गुप्ता-     477, 95.40%
  3. वरुण कुमार-      477, 95.40%
  4. प्रिंस कुमार-       476, 95.20%
  5. आकृति कुमारी-  475, 95.00%

कला संकाय

  1. तुषार कुमार- 482, 96.80%
  2. निशी सिन्हा- 473,   94.60%
  3. तनु कुमारी-   472,  94.40%
  4. कुमार निशांत- 469, 93.80%
  5. अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%

वाणिज्य संकाय

  1. प्रिया कुमारी- 478, 95.60%
  2. सौरव कुमार- 470, 94.00%
  3. गुलशन कुमार- 469, 93.80%
  4. कुणाल कुमार- 469, 93.80%
  5. सुजाता कुमारी- 468, 93.60%
  6. साक्षी कुमारी- 468, 93.60%
  7. धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%
  8. दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

Bihar Board Result 2025: यहां देखें सबसे पहले परिणाम

परिणाम जारी होने पर छात्रों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां परिणाम सेक्शन ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें। 
  • अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए विवरण (रोल नंबर, आवेदन क्रमांक) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed