Bihar Board 10th Result 2024: इस साल कैसा रहा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? यहां जानें पूरा विवरण
Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज किया जा चुका हैं। इस साल बिहार बोर्ड मेट्रिक का रिजल्ट पिछले 5 सालों के मुकाबले शानदार रहा। पूरा विवरण नीचे पढ़ें। यहां क्लिक कर अभी चेक करें अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज, 31 मार्च को बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org, results.biharboardonline.com पर जाकर देख लें।
इस साल 51 विद्यार्थियों ने टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया। प्रथम 05 पर 10 विद्यार्थी और 41 विद्यार्थी रैंक 06 से 10 में शामिल हुए।
13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हुए उत्तीर्ण
इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का शानदार प्रदर्शन रहा। इस साल कुल 82.91 पास प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 16,64,252 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 8,58,785 छात्राएं और 8,05,467 छात्र थे।
पिछले साल से बेहतर रहा मैट्रिक रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट में इस बार पिछलें पांच सालों के रिकॉर्ड टूटा है। पिछले कुछ सालों में छात्रों का पास प्रतिशत बढ़ा है। 2019 में 80.73% छात्र पास हुए थे, 2020 में 80.59%, 2021 में 78.17%, 2022 में 79.88% और 2023 में 81.04% छात्रों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पास की थी। कक्षा 12वीं की तरह इस साल बिहार बोर्ड रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट भी बेहतर रहा।
इस साल का उत्तीर्ण प्रतिशत
- प्रथम श्रेणी में 2,52,846 छात्र और 1,99,456 छात्राएं हैं। कुल मिलाकर 4,52,302 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
- द्वितीय श्रेणी में 2,52,121 छात्र और 2,27,844 छात्राएं हैं। कुल मिलाकर 5,24,965 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
- तृतीय श्रेणी में 1,66,093 छात्र और 2,14,639 छात्राएं हैं। कुल मिलाकर 3,80,732 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पर नजर डाले तो इस साल कुल 13,79,842 छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमें से 6,80,293 छात्र थे और 6,99,549 छात्राएं थी। इस साल लड़कों के मुकाबलें लड़किया अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुई।
कमेंट
कमेंट X