फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Result to be Released on March 31st 2022 Check Latest Update BSEB 10th Result Here

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए बीएसईबी कहां करेगा जारी?

Thu, 31 Mar 2022 04:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बीएसईबी ने बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा देने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। बस, सूबे के शिक्षा मंत्री के द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की देरी है। 

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result to be Released on March 31st 2022 Check Latest Update BSEB 10th Result Here
बीएसईबी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड की 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिणाम मार्च में ही जारी होने की संभावना है। रिजल्ट को लेकर एक जगह पेच फंसा हुआ था। हालांकि, उसका समाधान हो चुका है और बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख और समय भी घोषित कर दिया है। परिणाम गुरुवार, 31 मार्च को दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री की ओर से की जाएगी। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

मोतिहारी जिले में दोबारा हुई थी गणित की परीक्षा

बीएसईबी ने बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा देने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है। मूल्यांकन और रिजल्ट में करीब एक सप्ताह की देरी हुई क्योंकि मोतिहारी जिले के परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को ही गणित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसका मूल्यांकन खत्म होते ही बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है।    
 

कथित पेपर लीक के कारण रद्द हुआ था गणित का पेपर

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई है। हालांकि, दोबारा परीक्षा सिर्फ मोतिहारी जिले में आयोजित की गई है। कथित पेपर लीक मामले को लेकर गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। गणित के पेपर की दोबारा परीक्षा 24 मार्च, 2022 को हुई है। पुन: परीक्षा केवल मोतिहारी जिले में पहली पारी के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। 

 

विज्ञापन

बीते साल पांच अप्रैल को जारी किया गया था रिजल्ट

बीएसईबी बिहार बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम 31 मार्च तक या फिर एक-दो अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है। गणित विषय की दोबारा परीक्षा 24 मार्च को ही हुई है। ऐसे में अभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी हुई और रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसके अन्य विषयों के रिजल्ट के साथ जोड़कर त्वरित प्रक्रिया से अंतिम मार्कशीट तैयार कर ली गई है। बीएसईबी द्वारा बीते साल यानी 2021 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 05 अप्रैल को जारी किए गए थे।

 

रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे

इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम मार्च के आखिर तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। अब जबकि रिजल्ट 31 मार्च को जारी होने वाला है तो इसके बाद एक या दो अप्रैल से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed