फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Result 2021 Toppers Pooja Kumari, Suhasini and Sandeep Kumar Top

BSEB 10th Result 2021: अब भी ठप है बोर्ड की वेबसाइट, टॉप 10 में 101 छात्र शामिल

Mon, 05 Apr 2021 06:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 05 Apr 2021 06:21 PM IST
सार

इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। जहां पिछले साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 80.59 फीसदी था। वहीं, इस साल दसवीं का रिजल्ट सिर्फ 78.17 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2021 Toppers Pooja Kumari, Suhasini and Sandeep Kumar Top
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB 10th Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने सोमवार को दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। जहां पिछले साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 80.59 फीसदी था। वहीं, इस साल दसवीं का रिजल्ट सिर्फ 78.17 फीसदी रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई। शिक्षा मंत्री  विजय कुमार ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर दसवीं का परिणाम जारी किया। उनके साथ बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे और उन्होंने टॉपर्स सूची की घोषणा की।

विज्ञापन


BSEB Bihar Board 10th Result: 10वीं का रिजल्ट जारी, सिमुलतला विद्यालय की पूजा ने किया टॉप
विज्ञापन



शीर्ष दस में 101 छात्र शामिल
इस साल दसवीं परीक्षा के रिजल्ट के शीर्ष दस में 101 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रथम रैंक में तीन विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। सिमुलतला की छात्रा पूजा कुमारी और उनकी क्लासमेट शुभदर्शनी ने 484 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं, बलदेव हाई स्कूल दिनारा रोहतास के संदीप कुमार ने भी 484 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : 78.17 फीसदी रहा बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, ये रहे टॉपर्स के नाम


 

सिमुलतला विद्यालय ने फिर लहराया परचम
सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था, वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।

इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी, इन चार तरीकों से देखें 10वीं का रिजल्ट


आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
 

बोर्ड की वेबसाइट अभी भी ठप
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी ठप है। ऐसे में विद्यार्थियों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है। बता दें कि रिजल्ट जारी होने से पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट तकनीकी समस्या की वजह से ठप हो गई थी। onlinebseb.in और results.biharboardonline.com वेबसाइट अभी भी ठप है। आपको बता दें कि बोर्ड ने दसवीं परीक्षाएं 20 जनवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच आयोजित की थी। इस साल 1525 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था।



MyResultPlus पर कराएं रजिस्ट्रेशन और चेक करें रिजल्ट
ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी एसएमएस और ई-मेल पर पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResultPlus पर। छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा results.amarujala.com पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।


56263 पर मैसेज कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र बीएसईबी को एसएमएस कर भी 10वीं के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को  BSEBRollNumber टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। 

5 चरणों में ऐसे चेक करें दसवीं परीक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के  बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed