फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th exam will be held under CCTV surveillance, Board issued guidelines

BSEB 10th Exam 2025: सीसीटीवी की निगरानी में होगी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया गाइडलाइंस

Sun, 16 Feb 2025 11:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Feb 2025 11:04 PM IST
सार

Bihar Board Exams 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कल से कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगी। इस संबंध में बोर्ड ने एक अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का जानना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Bihar Board 10th exam will be held under CCTV surveillance, Board issued guidelines
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BSEB Board Exams 2025: बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा कल 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों के लिए दो पालियों में प्रारम्भ होगी। बीएसईबी ने परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय तलाशी और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रवेश समय का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बीएसईबी ने नोटिस में कहा है, सभी परीक्षा केन्द्रों पर 02 स्तर की Frisking, तीन स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इसके अलावा, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए, सीसीटीवी की व्यवस्था और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस

  • परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचनें। 
  • नेत्रहीन एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें लेखक रखने की अनुमति दी गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • बीएसईबी ने छात्रों को परीक्षा हॉल में जूते और मोजे पहनने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश  दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे के बजाय चप्पल पहनें। 
  • ओएमआर उत्तर पत्रक एवं उत्तरपुस्तिका परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए एक साथ उपलब्ध करायी जाएगी। 

ओएमआर उत्तर पत्रक, उत्तर पुस्तिका एकत्र करने का समय
पाली परीक्षा का समय ओएमआर उत्तर पत्रक का संग्रह करने का समय उत्तरपुस्तिका का संग्रह करने का समय
प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 12:45 तक पूर्वाह्न 11:00 बजे अपराह्न 12:45 बजे
  पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 12:15 तक पूर्वाह्न 10:45 बजे अपराह्न 12:15 बजे
द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 से अपराह्न 05:15 तक अपराह्न 03:30 बजे अपराह्न 5:15 बजे
  अपराह्न 02:00 से अपराह्न 04:45 तक अपराह्न 03:15 बजे  अपराह्न 4:45 बजे


यह भी पढ़ेंबिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से, एग्जाम से पहले चेक करें गाइडलाइंस; नहीं होगी समस्या

परीक्षा तिथि और समय 

बिहार मैट्रिक परीक्षा, 2025 के पहले दिन यानी 17 फरवरी 2025 को दो पालियों में हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

इस साल इतने छात्रों ने भरा फॉर्म

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने के लिए कुल 15,85,868 परीक्षार्थियों में 8,18,122 छात्राएं और 7,67,746 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 के लिए पटना जिला में कुल 73 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जहां कुल 71,669 विद्यार्थी (18,960 छात्राएं एवं 16,656 छात्र) शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed