Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से, एग्जाम से पहले चेक करें गाइडलाइंस; नहीं होगी समस्या
BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस को समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कल से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपना प्रवेश पत्र अपने पास याद से रख लें। परीक्षा की शुरुआत मातृभाषा के पेपर के साथ होगी। वहीं, अंतिम परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित होगी, जो व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की होगी।
परीक्षा का समय
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
देखें जरूरी गाइडलाइंस
एडमिट कार्ड तैयार रखें
अपना एडमिट कार्ड पहले से निकालकर रख लें और सुनिश्चित करें कि उस पर आपके हस्ताक्षर और फोटो सही से चिपके हों। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और रोल नंबर को ध्यान से पढ़ लें।जरूरी दस्तावेज याद से रख लें
- एडमिट कार्ड
- दो या तीन ब्लैक/ब्लू बॉल पेन
- पारदर्शी पेंसिल बॉक्स
- अतिरिक्त पेंसिल, स्केल और इरेजर (गणित परीक्षा के लिए)
परीक्षा केंद्र का पता और समय जांचें
परीक्षा केंद्र का नाम, पता और लोकेशन पहले से देख लें। यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और ट्रैफिक जैसी समस्याओं को ध्यान में रखें। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
ड्रेस कोड का पालन करें
जूते और मोजे पहनने की अनुमति नहीं है, केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा देने जाना होगा। स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनें। परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी, इसलिए इन्हें घर पर ही छोड़ें।
कमेंट
कमेंट X