बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2021: कोरोना के कारण दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अप्रैल-मई 2021 में होने वाले कंपार्टमेंट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को अग्रीम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अभी परीक्षाओं की नई तारीखों को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। स्थगित की जाने वाली तीन परीक्षाएं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2021, मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2021 और डीएलएड (विशेष) परीक्षा 2020 हैं।
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, पढ़िए पूरी खबर
बोर्ड ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए की है। बोर्ड की तरफ से की गई इससे पहले की घोषणा के मुताबिक, बीएसईबी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 29 अप्रैल से लेकर 10 मई तक होनी थी।
इसे भी पढ़ें-केरल: कोरोना वायरस की वजह से सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द
जबकि, दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 5 मई से लेकर 8 मई के बीच होनी थी। वहीं, डीईआईईडी परीक्षा 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच होनी थी। इस साल बिहार बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 13.50 लाख अभ्यर्थी बैठे थे जिनमं से 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं, बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस साल कुल 3,60,655 विद्यार्थी फेल हुए थे।
कमेंट
कमेंट X