फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala postpone all university examinations amid COVID 19 surge

केरल: कोरोना वायरस की वजह से सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द

Mon, 19 Apr 2021 10:29 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 19 Apr 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Kerala postpone all university examinations amid COVID 19 surge
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के बीच केरल में सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हस्तक्षेप के बाद विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित की जा रही सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जिन विश्वविद्यालयों ने परीक्षाओं को स्थगित किया है उनमें एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, केरल विश्वविद्यालय, कालीकट विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोच्चि, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, मलयालम विश्वविद्यालय और केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिना परीक्षा पास: छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड बनाने की तैयारी में जुटा सीबीएसई
विज्ञापन



सूबे के राज्यपाल कार्यालय के मुताबिक, उप-कुलपतियों को राज्यपाल से सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। राज्यपाल ने सुझाव दिया है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के आकलन के बाद नई तारीखें दी जाएं। केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सभी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं 20 अप्रैल से स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राज्यपाल को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया था। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed