BHU UG Round 4 Merit List: बीएचयू यूजी के चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
BHU UG Round 4 Merit List: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएचयू यूजी राउंड 4 मेरिट लिस्ट 2023 जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU UG Round 4 Merit List Out: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएचयू यूजी राउंड 4 मेरिट लिस्ट 2023 जारी कर दी है। जिन छात्रों ने बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए चौथे राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bhonline.in से सीट आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएचयू में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को राउंड 4 के लिए अपने बीएचयू यूजी आवंटन परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ-साथ बीएचयू यूजी राउंड 4 कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क का भुगतान आज शाम 05:59 बजे तक करना होगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhonline.in पर जाएं।
-
वेबपेज पर यूजी प्रवेश टैब तक नीचे स्क्रॉल करें।
-
अब "बीएचयू यूजी आवंटन सूची" लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर उम्मीदवार लॉगिन विंडो प्रदर्शित होगी।
-
अपना ईमेल पता और पासवर्ड सहित अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
बीएचयू यूजी प्रवेश के लिए चौथी चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
भविष्य के रिकॉर्ड के लिए बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 मेरिट सूची डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X