{"_id":"6aa3c2e00bab14f5d706c88a","slug":"bengal-hs-3rd-semester-exams-postponed-due-to-bypolls-new-dates-announced-for-october-12-14-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: उपचुनाव के कारण उच्च माध्यमिक के सेमेस्टर-III की परीक्षा टली, अब अक्तूबर में इन तिथियों पर होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: उपचुनाव के कारण उच्च माध्यमिक के सेमेस्टर-III की परीक्षा टली, अब अक्तूबर में इन तिथियों पर होगी
Fri, 11 Sep 2026 02:29 PM IST
आकाश कुमार
पीटीआई, कलकत्ता
पीटीआई, कलकत्ता
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:29 PM IST
सार
Bengal HS Exams Postponed: पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। 6 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के चलते 5 से 7 अक्तूबर की परीक्षाएं एक सप्ताह आगे बढ़ाई गई हैं। नई तिथियां जानें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Bengal HS Exams Postponed: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में 6 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए लिया गया है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 5, 6 और 7 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं अब क्रमश: 12, 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा की बदली हुई तारीखें एक नजर में
| पुरानी परीक्षा तारीख | नई परीक्षा तारीख | परीक्षा का समय |
|---|---|---|
| 5 अक्तूबर | 12 अक्तूबर | सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 6 अक्तूबर | 13 अक्तूबर | सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 7 अक्तूबर | 14 अक्तूबर | सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
विज्ञापन
विज्ञापन
5 अक्तूबर की परीक्षा अब कब होगी?
- 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
- इस दिन गणित, व्यावसायिक गणित एवं व्यावसायिक सांख्यिकी, सामाजिक विज्ञान के लिए बुनियादी गणित, कृषि, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, फारसी और अरबी विषयों की परीक्षा होगी।
6 अक्तूबर की परीक्षा की नई तारीख क्या है?
- 6 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 13 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
- इस दिन साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, समाजशास्त्र तथा मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि विषयों की परीक्षा होगी।
7 अक्तूबर की परीक्षा अब कब होगी?
- 7 अक्तूबर की परीक्षा अब 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
- इस परीक्षा में जैविक विज्ञान, राजनीति विज्ञान तथा लागत एवं कराधान विषय शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X