{"_id":"5d3a7a608ebc3e6cd40601a3","slug":"bachelor-and-master-vocational-course-got-permission-by-ugc-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC ने देश के 346 कॉलेजों में बैचलर और मास्टर वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई को दी मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC ने देश के 346 कॉलेजों में बैचलर और मास्टर वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई को दी मंजूरी
Fri, 26 Jul 2019 09:28 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को रोजगार देने वाले वोकेशनल कोर्स की भी पढ़ाई करनी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के 346 कॉलेजों को स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के साथ मार्केट डिमांड के आधार पर बैचलर और मास्टर वोकेशनल कोर्स में भी पढ़ाई कराने की मंजूरी दे दी है। इसमें चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों के कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यूजीसी की ओर से देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों समेत राज्य सरकारों को पत्र लिखा गया है। आयोग ने लिखा है कि नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत शैक्षणिक सत्र 2019-20 में इन नए वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई की मंजूरी दी जाती है। हिमाचल प्रदेश के मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन में बी-वॉक के तहत इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म को मंजूरी दी गई है। जम्मू कश्मीर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में बैचलर ऑफ वोकेशनल (बी-वॉक) और मास्टर ऑफ वोकेशनल (एम-वॉक) के तहत रिटेल मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सर्विस की पढ़ाई को मंजूरी मिली है। इसके अलावा कम्यूनिटी कॉलेज सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स भी मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली
दिल्ली के जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में बी-वॉक के तहत बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, इंटीरियर डिजाइन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, रिटेल मैनेजमेंट और महाराजा अग्रसेन कॉलेज (डीयू) में बी-वॉक और एडवांस डिप्लोमा के तहत टीवी प्रोग्राम एंड न्यूज प्रोडेक्शन कोर्स की अनुमति दी गई है। रामानुजन कॉलेज में मास्टर ऑफ वोकेशनल में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा में मास मीडिया एंड फिल्म स्ट्डीज, सर्टिफिकेट में टाइम्स फॉर हैपीनेस एंड इंटरप्रिंयोरिशप कोर्स मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
चंडीगढ़ सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री प्रोग्राम में एडवांस डिप्लोमा के तहत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और सेक्टर-45 देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में बी-वॉक में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपेरल, डिप्लोमा में ब्यूटी एंड वेलनेस व हैंड एंब्राइडरी और सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमन में सर्टिफिकेट कोर्स के तहत सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट को मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें- छात्रों पर मेहरबान दिल्ली सरकार, फीस भरने से लेकर 10 लाख रुपये लोन देने की योजना पर काम शुरू
उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ मुस्लिम विवि में एम-वॉक और बी-वॉक में प्रोडेक्शन टेक्नोलॉजी, पालिमार एंड कोटिंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी व डिप्लोमा में कंप्यूटराइज्ड शू डिजाइन एंड डेवलेपमेंट, एमिटी यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा इन कॉस्मोटोलॉजी एंड वेलनेस, आर्य महिला पीजी कॉलेज वाराणसी में बी-वॉक में टैक्सटाइल डिजाइनिंग, फूड प्रोसेसिंग, हामिदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज में बी-वाकॅ में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड एंब्राइडरी को मंजूरी मिली है। नोएडा की जेएसएस अकेडमी ऑफ टेक्निकल में बी-वॉक में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, वेब टेक्नोलोजिक एंड मल्टीमीडिया, डाटा व वेब एनालिटिक्स, एप्लाइड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, एनिमेशन एंड ग्राफिक डिजाइन शामिल हैं। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस लखनऊ में बी-वॉक में सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, सीतापुर शिक्षा संस्थान में बी-वॉक के तहत हार्डवेयर टेक्नोलॉजी एंड नेटवर्किंग, सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आर्गेनिक फ्रेमिग में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई को मंजूरी मिली है।
उत्तराखंड
स्वामी रमा हिमालयन यूनिवर्सिटी देहरादून में बी-वॉक में क्यूलिनरी मैनेजमेंट एंड हॉस्पिटेलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट, यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज में बी-वॉक के तहत रिन्यूअल एनर्जी मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग सिस्टम एंड एडमिनिस्ट्रेशन, वेट टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया प्रोग्राम को मंजूरी मिली है।
हरियाणा
सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा महेंद्रगढ़ में बी-वॉक के तहत रिटेल एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, बायोमेडिकल साइंसेज, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, दयाल सिंह कॉलेज करनाल में पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में बी-वॉक के तहत स्पोर्ट्स न्यूट्रिशियन एंड फिजियोथेरेपी, इंटीरियर डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रर्जवेशन, जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद में एम-वॉक के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चीफ डाटा साइंटेस्ट, जगननाथ यूनिवर्सिटी बहादुरगढ़ में बी-वॉक के तहत बैंकिंग एंड फाइनेंस, हॉस्पिटेलिटी, होटल कैटरिंग एंड टूरिज्म, इंटीरियर डिजाइन, ज्यूलरी एंड एसेसरी डिजाइन, रिटेल मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, फैशन टेक्नोलाजी, वी फैक्स फिल्म मैकिंग एंड एनीमेशन, इंटरप्रिंयोरशिप,डाइट एंड न्यूट्रिशियन, एग्रो टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, एसए जैन कालेज अंबाला सिटी में बी-वॉक के तहत रिटेल मैनेजमेंट, सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में बी-वॉक में इंफारेमेशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी, श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में बी-वॉक के तहत मैनेजमेंट बीपीएम एंड एनालेटिक्स, मैकेनिकल मन्यूफैक्चरिंग, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन, प्रोडेक्शन टूल एंड डाई मैन्यूफैक्चरिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, प्रेस टूल एंड डाई मेंटीनेस, एग्रीकल्चर, डिप्लोमा इन वोकेशन इन इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिॉनिक, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ, एम-वॉक के तहत इंटरप्रिंयोरशिप व रोबोटिक एंड ऑटोमेशन की पढ़ाई को मंजूरी दी गई है।
कमेंट
कमेंट X