{"_id":"5dd7fded8ebc3e54cd44c368","slug":"australia-exploring-setting-up-there-leading-university-campuses-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, ये देश भारत में खोलेगा अपने प्रमुख विश्वविद्यालय ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, ये देश भारत में खोलेगा अपने प्रमुख विश्वविद्यालय
Sat, 23 Nov 2019 12:28 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भारत के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया खुद भारत में अपने प्रमुख विश्वविद्यालयों के परिसर खोलने की संभावना तलाश रहा है। इस कदम से दोनों देशों में पहले से ही नजदीकी शिक्षा संबंधों में और विस्तार होगा। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डैन तेहान ने 'पीटीआई' के साथ बातचीत में कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ शुक्रवार हुई बैठक में उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारत सरकार अब विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर खोलने के लिए हरी झंडी देने पर विचार कर रही है। इस हिसाब से यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत में इस मुद्दे पर लंबे समय से चर्चा चल रही है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने फिलहाल सिर्फ भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ भागीदारी में ही विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में काम करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : अगर आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगता, तो अपनाएं ये टिप्स
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डैन तेहान ने कहा कि हमने इस बात पर चर्चा की हम भारत में अपने विश्वविद्यालयों के परिसर खोल सकता है। बता दें कि तेहान भारत यात्रा पर आए हैं और उनकी यह यात्रा शुक्रवार को खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी चर्चा की है क्या भारत भी ऑस्ट्रेलिया में अपने विश्वविद्यालय परिसरों की स्थापना का इच्छुक है ताकि इसका परस्पर लाभकारी दृष्टिकोण हो।
नियमों में बदलाब के साथ भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए हायर एजुकेशन कमिशन ऑफ इंडिया बिल जल्द ही केंद्र मंत्रिमंडल के सामने लाया जाएगा। आंकडो के अनुसार 1.09 लाख भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं। तेहान ने कहा कि हम भारत-फ्रांस जैसा समझोता चाहते हैं, जिसमें दोनों देश एक दूसरे की योग्यता को मान्यता दें। ताकि दोनों देशों के छात्र अधिक स्वतंत्र रूप से शिक्षा के लिए विकल्प मिल सकें।
ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
कमेंट
कमेंट X