फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अगर आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगता, तो अपनाएं ये टिप्स

Fri, 22 Nov 2019 06:55 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 22 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
mind not interested in study follow these tips to study effectively 

किसी भी परीक्षा में कामयाबी इस बात पर निर्भर करती है कि आपने परीक्षा की तैयारी कैसे की है। अगर हम खासकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की बात करें तो इसमें सफलता का एक ही मूल मंत्र है, और वो है निरंतरता। ज्यादातर छात्र जो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे होते है उनका कोई निर्धारित टाइम टेबल नहीं होता।जबकि बचपन से 12वीं या ग्रेजुएशन तक स्कूल या कॉलेज के चलते हमारा एक निर्धारित टाइम टेबल तय होता है।



इस वजह से हमारे दिमाग को एक निर्धारित तरीके से काम करने की आदत हो जाती है। इसी वजह से छात्र निरंतरता से तैयारी नहीं कर पाते, जिसके चलते उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता। अगर आपकों भी ऐसी समस्या है और आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लग रहा हैं, तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आप बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर पाएंगे।  

mind not interested in study follow these tips to study effectively 

सही जगह का चुनाव करें : आस-पास के वातावरण का पढ़ाई पर बहुत असर पड़ता है। आप ऐसी जगह का चुनाव करें जहां शांति रहे, जहां ना अधिक गर्मी हो और ना अधिक सर्दी। बैठने के लिए सही टेबल-चेयर हो, किताबें व्यवस्थित तरीके से रखी हो। अगर बहुत देर तक सिटिंग करनी है तो कमरे के बाहर 'डू नॉट डिस्टर्ब' का बोर्ड भी लगा सकते हैं।

mind not interested in study follow these tips to study effectively 

सही समय का चुनाव करें : आपके लिए अपने सही समय का चुनाव करना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने शरीर को समझाना होगा की आपके लिए कौन सा समय पढ़ने के लिए सही है दिन या रात, उसी अनुरूप चार्ट बनाए और हमेशा उस चार्ट को फॉलो करने के लिए उत्साहित रहे। टाइम टेबल को कठिन नहीं बल्कि आसान बनाए जिससे आपको पढ़ाई उबाऊ नहीं लगेगी, बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी है।                    

विज्ञापन
विज्ञापन
mind not interested in study follow these tips to study effectively 

शुरुआत सबसे अधिक महत्वपूर्ण : दिमाग हमेशा आराम की ओर आकर्षित होता है। अगर आपको दिमाग पर काबू पाना है तो शुरुआत में पढ़ाई का समय कम रखो फिर धीरे-धीरे इस समय में बढ़ोत्तरी करो। इससे चाहे आपकी शुरूआत धीमी होगी पर बाद में आप इसे कवर कर सकते हैं। कई बार तो छात्रों के साथ ऐसा भी होता है कि वो ठीक से शुरूआत ही नहीं कर पाते हैं। इसके चलते वे अंत तक परेशान रहते हैं। 

विज्ञापन
mind not interested in study follow these tips to study effectively 

पर्याप्त नींद ले और तनाव से दूर रहे : अगर नींद पूरी नहीं हुई  तो  आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। अच्छी नींद से हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जिससे दिमाग तेज होता है और शरीर को भी आराम मिलता है। अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं तो इससे आपको पढ़ा हुआ याद रखने में भी मदद मिलती है। 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। कोशिश करे की तैयारी के समय आप तनाव से दूर रहे और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed