फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   atul maheshwari scholarship exam on 20th november

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 को

Thu, 17 Nov 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam on 20th november
परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी, परीक्षार्थी को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचा होगा - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा के बल पर अपनी पढ़ाई का सालाना खर्च हासिल करने वाले होनहारों के लिए इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 आयोजित की गई है। चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी 20 नवंबर (रविवार) को बांदा शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई सालों से यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कर रहा है। जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद चित्रकूटधाम मंडल के दर्जन भर से ज्यादा मेधावी पिछले सालों में अपनी योग्यता का शानदार प्रदर्शन करके छात्रवृत्ति के हकदार बने हैं। उन्हें हर साल छात्रवृत्ति मिल रही है। ऑनलाइन किए गए परीक्षा आवेदनों में 1054 आवेदन स्वीकार हुए हैं। इनकी परीक्षा रविवार 20 नवंबर को बांदा स्थित आदर्श बजरंग इंटर कालेज (प्राइवेट बस स्टैंड के पास) में होगी। परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थी को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचा होगा। 
विज्ञापन

परीक्षा 90 मिनट (डेढ़ घंटा) की होगी। इसमें 100 अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने बताया कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर इत्यादि कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी सिर्फ काले या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन साथ लाएं। इन्हीं पेन से ओएमआर शीट के गोले भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र न मिलें तो ये लेकर आएं
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा दिए गए ई-मेल पते पर प्रवेशपत्र भेजे जा चुके हैं। फिर भी जिन आवेदकों को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं, वे आवेदन पत्र की हार्डकापी और अपने स्कूल-कालेज का आईकार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले उपस्थित हों। उन्हें उसी समय प्रवेशपत्र देकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed