{"_id":"645229ed6ba1df5e26079147","slug":"assam-slrc-grade-3-slrc-direct-recruitment-results-out-download-at-sebaonline-org-2023-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam SLRC Grade 3 Result Out: असम एसएलआरसी ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam SLRC Grade 3 Result Out: असम एसएलआरसी ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Wed, 03 May 2023 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 03 May 2023 03:33 PM IST
सार
Assam SLRC Grade 3 Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने राज्य स्तरीय भर्ती आयोग या एसएलआरसी ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Assam SLRC Grade 3 Result Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने राज्य स्तरीय भर्ती आयोग या एसएलआरसी ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर विजिट कर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
असम राज्य स्तरीय भर्ती आयोग में 11,510 तृतीय श्रेणी के पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। रिजल्ट से पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर समय और तारीख के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेड 3 भर्ती के लिए कुल 9,21,634 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,28,860 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 11,324 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अंतरिम रूप से चुना गया है। असम सरकार अपने विभिन्न विभागों में ग्रेड 3 और 4 के पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन करती है।
Assam SLRC ग्रेड 3 रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
आधिकारिक वेबसाइट- sebaonline.org पर क्लिक करें
-
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-
आवश्यक जानकारी दर्ज करें
-
अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X