फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam DElEd result 2021 Assam DElEd Exam Result Released for the Academic Year 2021-23, Download Here

Assam DElEd result 2021: शैक्षणिक वर्ष 2021-23 के लिए असम डीएलएड परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 12 Nov 2021 07:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

Assam DElEd result 2021: डीएलएड परीक्षा के परिणामों के जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग 17 नवंबर से लेकर 19 नवंबर 2021 तक होगी।

विज्ञापन
Assam DElEd result 2021 Assam DElEd Exam Result Released for the Academic Year 2021-23, Download Here
Assam DElEd result 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, असम निदेशालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-23 डीएलएड परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट scertassam.co.in पर जारी किए गए हैं। निदेशालय द्वारा डीएलएड परीक्षाओं का आयोजन 19 सितंबर 2021 को किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अब निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना डीएलएड परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए होम पेज पर जाकर अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन


आगे की प्रक्रिया 
डीएलएड परीक्षा के परिणामों के जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग 17 नवंबर से लेकर 19 नवंबर 2021 तक होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत उन्हें टीईआई के लिए प्राथमिकताओं को भी जमा करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को 2 वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन


यह भी पढें - DU PG Admission 2021: स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची का शेड्यूल जारी, यहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


असम डीएलएड परीक्षा 2021 के परिणामों को कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के असम डीएलएड परीक्षा 2021 के परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  scertassam.co.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें। 
3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल क्रमांक, जन्मतिथि आदि को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम सामने आ जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाइनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम का प्रिंट निकलवा लें।

यह भी पढ़ें- UGC NET 2021 Admit Card: आज जारी होंगे यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड! इस सीधे से कर सकेंगे डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed