फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Admit Card 2021 may be release today download by this direct link nta ugc net admit card

UGC NET 2021 Admit Card: आज जारी होंगे यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड! इस सीधे से कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 12 Nov 2021 03:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 03:35 PM IST
सार

UGC NET Admit Card 2021: एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 (UGC NET Exam 2021) का एडमिट कार्ड (Admit Card) शुक्रवार, 12 नवंबर, 2021 को जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
UGC NET Admit Card 2021 may be release today download by this direct link nta ugc net admit card
यूजीसी नेट-जेआरएफ 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET Admit Card 2021: एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 (UGC NET Exam 2021) का एडमिट कार्ड (Admit Card) शुक्रवार, 12 नवंबर, 2021 को जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा प्रवेश-पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। यूजीसी नेट 20 नवंबर, 2021 से शुरू होगी और 05 दिसंबर, 2021 तक चलेगी। बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन

पहले अक्तूबर में होनी थी परीक्षा
पहले इस परीक्षा का आयोजन 17 अक्तूबर, 2021 से 25 अक्तूबर, 2021 तक किया जाना था, लेकिन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां टकराने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की नई संशोधित तारीखें जारी की। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र यानी एग्जाम हॉल टिकट भी तैयार हो चुके हैं। एग्जाम हॉल टिकट को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने का काम जारी है। जल्द ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टीवेट हो जाएगा। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी अपना यूजीसी नेट 2021 प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी नेट दो चरणों में आयोजित होगी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट दो चरणों में आयोजित की जा रही है। इसका पहला चरण 20 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक होगा, जबकि दूसरा चरण 01 दिसंबर से 05 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एनटीए शीघ्र ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा प्रवेश-पत्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाना है।  

विज्ञापन

UGC NET Exam 2021 का परीक्षा शेड्यूल

  • पहला चरण की परीक्षाएं – 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर, 2021
  • दूसरा चरण की परीक्षाएं – 01, 03, 04 और 05 दिसंबर, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed