फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam: Committee constituted to investigate irregularities in Bodoland University

Assam: बोडोलैंड यूनिवर्सिटी में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति का गठन, एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश

Thu, 27 Jul 2023 05:25 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Jul 2023 05:25 PM IST
सार

ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) और अन्य संगठन प्रोफेसर सिंह द्वारा कथित तौर पर की गई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Assam: Committee constituted to investigate irregularities in Bodoland University
Bodoland University - फोटो : Social Media

विस्तार

असम सरकार ने राज्य संचालित बोडोलैंड यूनिवर्सिटी में वित्तीय और अन्य अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन


इस समिति की अध्यक्षता एक मुख्य सचिव के करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि पैनल को एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। राज्यपाल और कोकराझार स्थित विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया ने पैनेल को स्थापित किया है। 

विज्ञापन

बुधवार की रात को जारी एक बयान में कहा गया, 'यह कमिटी यूनिवर्सिटी में फैली अनियमितताओं की जांच करने के बाद एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।' अतिरिक्त मुख्य सचिव विश्वरंजन समल को इस पैनल का चेयरमैन बनाया गया है। उनके अलावा आईआईटी गुवाहटी के प्रोफेसर डॉ. एस के देव और तेजपुर यूनिवर्सिटी के वित्तीय अफसर डॉ. बी डी मिश्रा को इस पैनल के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने बताया कि उप चांसलर प्रोफेसर लैशराम लाडू सिंह अग्रिम जमानत पाने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से दफ्तर नहीं आए हैं। ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) और अन्य संगठन प्रोफेसर सिंह द्वारा कथित तौर पर की गई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


एबीएसयू के अध्यक्ष दीपेन बोरो ने कहा, यूनिवर्सिटी के उप चांसलर के पद से उन्हें (सिंह को) तुरंत हटा देना चाहिए। यह मूर्खतापूर्ण है कि आपराधिक आरोपों के बावजूद वह इतने प्रतिष्ठित पद पर बने हुए हैं। 

एबीएसयू और बोडो साहित्य सभा (बीएसएस) ने 20 जुलाई को उप चांसलर को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद एबीएसयू ने सिंह के दफ्तर पर ताला लगा दिया था। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि सरकार ने उन्हें एक हफ्ते के भीतर नहीं हटाया तो वह अपनी मांगों के लिए जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed