फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam Board Exams 2021 to be cancelled if Covid positivity rate above 2% on July 1 CM Himanta Biswa Sarma

असम बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर सीएम ने कही ये बड़ी बात

Fri, 11 Jun 2021 11:06 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 11 Jun 2021 11:06 AM IST
सार

  • सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि सूबे में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तभी किया जाएगा जब कोरोना संक्रमण दर 2 फीसदी से कम होगी।

विज्ञापन
Assam Board Exams 2021 to be cancelled if Covid positivity rate above 2% on July 1 CM Himanta Biswa Sarma
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

असम बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द नहीं किया है। सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि सूबे में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तभी किया जाएगा जब कोरोना संक्रमण दर 2 फीसदी से कम होगी। उन्होंने कहा कि अगर 1 जुलाई तक कोरोना संक्रमण दर 2 फीसदी से ज्यादा हुई तो दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-चिंताजनक हालात: राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों, व्यावसायिक कोर्स में बेटियों की मौजूदगी सबसे कम
विज्ञापन


आपको बता दें कि कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इन राज्यों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। सबसे पहले 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। इसके बाद से आईसीएसई बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया। फिर धीरे-धीरे हरियाणा बोर्ड, यूपी बोर्ड, गुजरात बोर्ड और मध्यप्रदेश बोर्ड सहित कई राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दसवीं बोर्ड : गणित का परिणाम तैयार करने में आ रही उलझन दूर, सीबीएसई ने दिया सुझाव


लेकिन असम बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द नहीं किया है। सूबे में वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर  3.24 प्रतिशत है। इससे पहले असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ( AHSEC) का कहना था कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त में किया जाएगा। वहीं, काउंसिल ने अभी तक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित नहीं की है। वहीं, शिक्षा मंत्री का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश और एसओपी जारी किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed