फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam Board Exams 2021 State Congress writes to CM asks for cancellation of class 10th and 12th exams

असम बोर्ड परीक्षा 2021: अभी तक रद्द नहीं हुई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, विपक्ष ने सीएम को लिखा खत

Tue, 08 Jun 2021 12:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 08 Jun 2021 12:07 PM IST
सार

  • सूबे की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को खत लिखकर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
Assam Board Exams 2021 State Congress writes to CM asks for cancellation of class 10th and 12th exams
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

असम बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को अभी तक रद्द नहीं किया है। वहीं, सूबे की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को खत लिखकर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का समर्थन करते हुए सूबे की सरकार से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन मानदंड तय करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईसीएसआई: 10 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक होगी परीक्षा, चेक करें शेड्यूल
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एक ऐसा तंत्र बने जो मूल्यांकन योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि यह तभी होगा जब प्रख्यात शिक्षाविदों, छात्र संघों, स्वयं छात्रों और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि मुझे उम्मीद है सरकार छात्रों के पक्ष में एक बहुत ही व्यावहारिक निर्णय लेगी। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कई राज्यों के बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। जबकि, अभी असम में इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि सूबे में जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईपीयू में दाखिला: आज से शुरू होगी प्रक्रिया, कुलपति प्रो. महेश वर्मा ऑनलाइन जारी करेंगे ब्रॉशर


1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद से आईसीएसई बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। फिर धीरे-धीरे हरियाणा से लेकर यूपी बोर्ड एवं उत्तराखंड बोर्ड से लेकर मध्यप्रदेश बोर्ड तक ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द किया था। अभी तक करीब 14 के आसपास राज्य बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed