{"_id":"60bef9e8240d500dae13d6d6","slug":"icsi-cs-exam-dates-2021-announced-to-be-conducted-from-august-10-check-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसआई: 10 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक होगी परीक्षा, चेक करें शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएसआई: 10 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक होगी परीक्षा, चेक करें शेड्यूल
Tue, 08 Jun 2021 10:49 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 AM IST
सार
- इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की सीएस परीक्षाओं के तारीख की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की सीएस परीक्षाओं के तारीख की घोषणा हो चुकी है। सीएस फाउंडेशन, प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा तारीख जारी हो चुकी है। इसे लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी हुई है। जिसमें बताया गया है कि आईसीएसआई सीएस परीक्षाएं 10 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी सीएस परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल मिलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राहत: ऑनलाइन मोड में होंगे सीबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट, दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
आईसीएसआई सीएस परीक्षाएं रविवार 15 अगस्त को छोड़कर सभी दिनों में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही आकस्मिकता के मामले के लिए संस्थान ने 21 अगस्त, 22, 23 और 24 अगस्त की तारीखों को रिजर्व में रखा गया है। आईसीएसआई फाउंडेशन परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर को होगी। प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रमों के लिए ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक होगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सीएस कार्यकारी कार्यक्रम की परीक्षा 18 अगस्त को समाप्त हो रही है, जबकि व्यावसायिक कार्यक्रम 20 अगस्त को समाप्त होगा। आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा 13 और 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पुदुचेरी: 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, जल्द होगी मूल्यांकन मानदंड की घोषणा
कमेंट
कमेंट X