फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Appointments of VCs of 24 Universities In Bengal Without My Approval claimed Governor Jagdeep Dhankhar

VCs Appointments Controversy: राज्यपाल का बड़ा आरोप, बंगाल सरकार ने बिना मंजूरी के नियुक्त किए 24 विश्वविद्यालयों के कुलपति

Thu, 30 Dec 2021 06:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 06:41 PM IST
सार

Appointments of VCs of 24 Universities In Bengal Without Approval: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्यपाल ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति उनकी मंजूरी लिए बिना कर दी गई है।

विज्ञापन
Appointments of VCs of 24 Universities In Bengal Without My Approval claimed Governor Jagdeep Dhankhar
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्यपाल ने गुरुवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति उनकी मंजूरी लिए बिना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों में राज्यपाल के आदेशों की अवहेलना में की गई है। राज्यपाल धनखड़ कलकत्ता विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय सहित राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के पदेन चांसलर यानी कुलाधिपति हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : RSMSSB VDO Exam 2021: राजस्थान वीडीओ भर्ती का पेपर लीक, युवा कांग्रेस नेता था सरगना, एनएसयूआई महासचिव गिरफ्ता
विज्ञापन


राज्यपाल ने ट्वीट किया, 24 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कानून की अवहेलना करते हुए नियुक्त किया गया। ये विशिष्ट आदेशों की अवहेलना और कुलपति-नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अनुमोदन के बिना हैं। उन्होंने कहा, इन नियुक्तियों में कोई कानूनी मंजूरी नहीं है और जब तक कि जल्द ही वापस नहीं लिया जाता है, तब तक कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2021 Live: यूकेएसएसएससी और एसएससी ने निकालीं भर्तियां, जेई-अधिकारी के पदों पर यहां करें आवेदन

राज्यपाल की ओर से यह चेतावनी कुछ सरकारी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और कुछ निजी विश्वविद्यालयों के चांसलर के इस महीने में राजभवन में राज्यपाल द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने के बाद आई है। राज्यपाल राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति यानी चांसलर और निजी विश्वविद्यालयों के विजिटर होते हैं। 

जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed